L.N. Maheshwari
L.N. Maheshwari
एल एन माहेश्वरी परमार्थ न्यास

शिक्षा संबल


हमारे संकल्प

Educational Support

निशुल्क शिक्षा

अभावों के चलते मुख्य धारा से दूर प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें आगे लाना तथा शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना। एल एन माहेश्वरी परमार्थ न्यास की ओर से निर्धारित प्रक्रिया से चयनित प्रतिभाओं को कोटा के एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में निशुल्क शिक्षा दी जाती है।

Housing Assistance

निशुल्क आवास

एल एन माहेश्वरी परमार्थ न्यास की ओर से चयन प्रक्रिया के माध्यम से प्रतिभाओं के चयन के बाद उन्हें कोटा में निशुल्क आवास की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग आवास व्यवस्था होती है। प्रत्येक विद्यार्थी के लिए एक अलग कमरा व अन्य सुविधाएं होती हैं।

निशुल्क भोजन

चयनित विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा व आवास के साथ निशुल्क भोजन भी उपलब्ध करवाया जाता है। इसमें यह भी निर्धारित किया जाता है कि भोजन गुणवत्तापूर्ण हो और इसमें सभी तरह के पोषक तत्व मौजूद हों। हॉस्टल्स में दी जाने वाली सुविधाओं की तर्ज पर यह सुविधा दी जाती है।

Medical Care

सुरक्षा व चिकित्सा

घर से हजारों किलोमीटर दूर अपना कॅरियर बनाने के लिए कोटा में रहने वाले इन विद्यार्थियों के लिए अन्य सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाता है। सुरक्षित एवं सुखद माहौल के साथ चिकित्सा व्यवस्थाएं भी दी जाती हैं। इसके लिए हॉस्टल और कोचिंग संस्थान दोनों जगह सचेत रहा जाता है।

“संस्कारित शिक्षा ही श्रेष्ठ भविष्य का आधार है”